महाराष्ट्र : मामूली विवाद में दोस्तों ने युवक की हत्या की

महाराष्ट्र : मामूली विवाद में दोस्तों ने युवक की हत्या की

महाराष्ट्र : मामूली विवाद में दोस्तों ने युवक की हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 18, 2022 3:12 pm IST

पालघर, 18 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में मामूली विवाद में 25 वर्षीय युवक की उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

वालिव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम वसई के कमान इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान जयनातो निमाई मंडल के रूप में हुई जो पश्चिम बंगाल के मालदा का निवासी था और यहां मजदूरी करता था।

अधिकारी ने कहा कि मामूली विवाद को लेकर मंडल और उसके तीन साथियों में झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर तीनों ने मंडल की पिटाई कर दी और उनमें से एक ने चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।