महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव : वीडियो में नाबालिग को ‘वोट डालते’ हुए देखा गया
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव : वीडियो में नाबालिग को ‘वोट डालते’ हुए देखा गया
पुणे (महाराष्ट्र), आठ फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के सोलापुर में जिला परिषद चुनाव में 14 वर्षीय लड़के को अपने पिता के साथ कथित तौर पर वोट डालते हुए देखा गया। उसका पिता चुनाव में प्रत्याशी था।
शनिवार को हुए मतदान के दौरान अकलुज के यशवंत नगर स्थित एक मतदान केंद्र के अंदर अर्जुन सिंह मोहिते पाटिल के बेटे को उनके बगल में खड़े होकर ईवीएम का बटन दबाते हुए देखा गया।
बाद में मोहिते पाटिल ने कहा कि उनका बेटा सिर्फ यह देखना चाहता था कि मतदान कैसे होता है।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बेटा देखना चाहता था कि वोट कैसे डाला जाता है, इसलिए मैं उसे अंदर ले गया। मतदान अधिकारियों ने आपत्ति जताई, लेकिन मैंने उनसे अनुरोध किया कि जब मैं वोट डाल रहा हूं तो उसे मेरे बगल में खड़े होने दें। मुझे इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगता।’’
भाषा गोला सुरभि
सुरभि

Facebook


