ठाणे में पत्नी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

ठाणे में पत्नी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 03:44 PM IST

ठाणे, 16 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 39 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की झगड़े के बाद हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

कोल्सेवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुबीन नियामद खान और पीड़िता आयशाबानो (39) कल्याण शहर के हाजीमलंग रोड इलाके के निवासी थे और उनके बीच विभिन्न मुद्दों पर अक्सर झगड़े होते थे।

अधिकारी ने बताया कि दस जून को दम्पति के बीच फिर से झगड़ा हुआ, जिस दौरान व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पेट पर कथित तौर पर लात मार दी। अधिकारी ले बताया कि घटना के बाद महिला को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया था और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया था।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और पीड़िता के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत एक मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

भाषा अमित

अमित