क्या गलत हुआ रातभर चल गया टीवी, नाराज पत्नी की गला घोटकर कर दी हत्या, और…

रातभर टीवी चलने से क्रोधित व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की

क्या गलत हुआ रातभर चल गया टीवी, नाराज पत्नी की गला घोटकर कर दी हत्या, और…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: August 29, 2021 11:28 pm IST

पुणे। घर में रात भर टीवी चलने से क्रोधित 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी।

Read More News:  अपने बयानों से पलटीं मां और नानी, लेकिन नहीं बच पाया नाबालिग बेटी की इज्जत लूटने वाला दरिंदा बाप, मिली उम्रकैद की सजा

पुणे पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पत्नी ने सात महीने पहले लड़की को जन्म दिया था इसलिए वह युवती को पिछले कई महीनों से प्रताड़ित कर रहा था और रात भर टीवी चलने से नाराज होकर उसने शनिवार की सुबह अपनी 20 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी।

Read More News: ‘ट्रैफिक नियमों का पालन करो या 1 घंटे तक यातायात संभालो’ आसान नहीं होगा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

शिरगांव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना यहां मावल तहसील के चांदीवाड़ी में हुई। उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद आरोपी योगेश जाधव भाग निकला था लेकिन उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More News: वाहनों के लिए चॉइस नंबर लेना बना स्टेटस सिंबल, तय कीमत से ज्यादा रकम देने को तैयार लोग


लेखक के बारे में