किसी और के साथ शख्स का अफेयर, रोड़ा बन रहे पत्नी को जिंदा जलाया, बेटियों का भी किया ये हाल

Man's affair with someone else, wife burnt alive

किसी और के साथ शख्स का अफेयर, रोड़ा बन रहे पत्नी को जिंदा जलाया, बेटियों का भी किया ये हाल

cylinder blast

Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 2, 2022 6:29 pm IST

ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बिवली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया और इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जिले के मानपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस आर बागड़े ने बताया कि महिला की पहचान प्रीति शांताराम पाटिल (35) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह बोपार इलाके में हुई इस घटना में प्रीति, उसकी बेटियां समीरा (14) और समीक्षा (11) इस घटना में बुरी तरह झुलस गईं। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां 90 फीसदी तक झुलस गई हैं और उनका उपचार चल रहा है।

Read more : अब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारी बैठाना पड़ेगा भारी, नियम का उल्लंघन करने पर देना होगा 10 हजार रुपए जुर्माना 

उन्होंने बताया कि महिला का पति प्रसाद शांताराम पाटिल(40) का भी उपचार चल रहा है क्योंकि घटना में वह भी झुलस गया था। दमकल अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे लगी आग की सूचना उन्हें साढे़ आठ बजे मिली, जिस वजह से करीब तीन घंटे की देरी हुयी।

Read more :  Navratri 2022: महाअष्टमी पर भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, नहीं तो पड़ सकते हैं परेशानी में

अधिकारी ने बताया कि आरोपी का कथित तौर पर किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग था और वह अपनी पत्नी तथा बेटियों को परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसने एक साजिश रची और पत्नी तथा बेटियों को जिंदा जलाने का प्रयास किया और इस कोशिश में वह खुद भी झुलस गया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरूआत में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था, जो अब हत्या (धारा 302) का मामला बन गया है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।