ठाणे में नाबालिग लड़की ने इमारत से कूदकर जान दी
ठाणे में नाबालिग लड़की ने इमारत से कूदकर जान दी
ठाणे, 16 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम में 16 वर्षीय लड़की ने सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा ने शाम करीब चार बजे मोघरपाड़ा इलाके में ‘शुभसंकेत कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’ में 14वीं मंजिल स्थित अपने घर की बालकनी से कूदकर जान दे दी।
अधिकारी ने बताया कि मौके से मिले एक नोट में लिखा था, ”परिवार पर बोझ मत बनो, खुश रहो।”
अधिकारी ने कहा, ‘उसे ओवले इलाके में एक निजी चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने के पहले ही मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’
उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फिलहाल किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है।
भाषा
राखी प्रशांत
प्रशांत

Facebook


