मुंबई: उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया

मुंबई: उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया

मुंबई: उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया
Modified Date: February 15, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: February 15, 2026 3:46 pm IST

मुंबई, 15 फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे, जो एक प्राणी विज्ञानी हैं, को बुखार के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पदाधिकारी ने बताया कि तेजस की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिलने की संभावना है।

पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें तीन दिन पहले बुखार के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तेजस ‘ठाकरे वन्यजीव फाउंडेशन’ के प्रमुख हैं जिसे कई प्रजातियों की खोज (खासकर पश्चिमी घाट में) करने का श्रेय मिला है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे आदित्य ठाकरे मुंबई के वर्ली से विधायक और पूर्व में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

भाषा

संतोष प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में