CRPF Officer Murder Nagpur || Image- IBC24 News File
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के 42 वर्षीय जवान की उसकी बेटी के प्रेमी और उसके साथियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। (CRPF Officer Murder Nagpur) एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एमआईडीसी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मातोश्री नगर इलाके में सहायक उप निरीक्षक पंकज ठाकुर पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में उनका एक अन्य रिश्तेदार अर्पित (30) भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आकाश हरिदास मंडल (23) का पिछले दो वर्षों से ठाकुर की 16 वर्षीय बेटी के साथ संबंध में था। ठाकुर इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने मंडल को कई बार नाबालिग से दूर रहने की चेतावनी दी थी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात स्थानीय मंदिर में हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान आकाश कथित तौर पर लड़की के पास गया और उससे बात करने लगा। अधिकारी ने बताया कि ठाकुर ने यह देखा और उसे वहां से जाने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपी घर चला गया और अपने रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ चाकू लेकर लौटा।
अधिकारी ने बताया,”समूह ने एसआरपीएफ जवान पर धारदार हथियारों से हमला किया। जब अर्पित ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उस पर भी हमला किया गया। दोनों पीड़ितों को शालिनीताई मेघे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ठाकुर को मृत घोषित कर दिया।” (CRPF Officer Murder Nagpur) एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मंडल, उसके भाई हर्षद और उसकी मां समेत पांच लोगों को हत्या में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।
इसी तरह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ग्राम धनपुर में 27-28 मार्च की रात करीब 1:40 बजे नैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि बीएसएफ कांस्टेबल नैन सिंह (35) की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में जान गंवाने वाले बीएसएफ कांस्टेबल की पत्नी भी शामिल है। पांडे ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि जान गंवाने वाला बीएसएफ का कांस्टेबल अपनी पत्नी कोमल को गुलशन (क्षेत्र के निवासी) के साथ संबंध होने के कारण अक्सर ताना मारता था और अपमानित करता था। उन्होंने कहा कि इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया।
पूछताछ में आरोपियों ने नैन सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुलशन, कोमल (जान गंवाने वाले जवान की पत्नी), राहुल उर्फ पवन, गुड्डु और मोंटू के रूप में हुई है। आरोपियों द्वारा दिए गए सुराग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि 35 वर्षीय बीएसएफ जवान शनिवार (28 मार्च) शाम को मेरठ जिले में अपने घर पर मृत पाया गया और उसके शरीर पर गोली का घाव था।
उन्होंने बताया कि घटना जिले के इंचौली थाना क्षेत्र स्थित धनपुर गांव की है। थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बीएसएफ कांस्टेबल नैन सिंह (35) छुट्टी लेकर घर आए थे और इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था। परिवार के सदस्यों ने कहा कि सिंह पश्चिम बंगाल में तैनात थे और छह मार्च को घर आए थे। इस संबंध में मृतक के पिता गरीबदास की लिखित शिकायत पर 28 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती शिकायत में पड़ोसियों का नाम लिया गया था। पुलिस ने कहा, ‘‘चश्मदीदों की अनुपस्थिति में पुलिस ने तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच की।’’
मौसेरे भाई संग इश्क के फेर में पत्नि ने करा दी पति की हत्या, गहने गिरवी रख दी सुपारी
UP के जिला मेरठ में बेवफा पत्नि ने अपने गहने गिरवी रखकर अपने बॉयफ्रेंड से BSF के जवान पति नैन सिंह की हत्या करा दी। नैन सिंह वेस्ट बंगाल से छुट्टी आया हुआ था।
विवाहिता कोमल का अफेयर अपने… pic.twitter.com/1Gf841G3Qu
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) April 3, 2026
तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय
नागपुर में एसआरपीएफ जवान की हत्या, बेटी के प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार
डेल स्टेन की तेज गति वाली स्विंग ने मुझे तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया: औकिब नबी