7th Pay Commission Da Hike: 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए भाजपा सरकार ने खोल दिया पिटारा, महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर ​जारी किया आदेश

Ads

7th Pay Commission Da Hike: 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए भाजपा सरकार ने खोल दिया पिटारा, महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर ​जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 09:49 AM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 09:49 AM IST

7th Pay Commission Da Hike: 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए भाजपा सरकार ने खोल दिया पिटारा / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
  • 1 जुलाई 2025 से लागू होगा फैसला
  • एरियर 6 किश्तों में मिलेगा

भोपाल: 7th Pay Commission Da Hike वित्त विभाग ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान के अंतर्गत कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता अब दिनांक एक जुलाई 2025 से (भुगतान माह अगस्त 2025 से) 55 प्रतिशत से 3 प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है।

3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

7th Pay Commission Da Hike वित्त विभाग के परिपत्र के अनुसार यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से कुल 58 प्रतिशत देय माना जाएगा। हालांकि कर्मचारियों को इसका वास्तविक लाभ 1 अप्रैल 2026 (भुगतान माह मई 2026) से प्राप्त होगा। सरकार द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 3 प्रतिशत की इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता अब 58 प्रतिशत हो जाएगा। यह निर्णय राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत लेकर आएगा।

एरियर का भुगतान छह किश्तों में

वित्त विभाग ने शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ एक जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान छह समान किश्तों में दिया जाएगा। इन किश्तों का भुगतान मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में किया जाएगा।

सेवानिवृत्त और दिवंगत कर्मचारियों के लिए विशेष प्रावधान

वित्त विभाग ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त हो चुके हैं या जिनका निधन हो गया है, उन्हें अथवा उनके नामांकित सदस्य को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी।

भुगतान संबंधी अन्य निर्देश

महंगाई भत्ते की गणना में 50 पैसे या उससे अधिक राशि को अगले पूर्ण रुपये में जोड़ा जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते का कोई भी हिस्सा किसी अन्य प्रयोजन के लिए वेतन का भाग नहीं माना जाएगा। सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि महंगाई भत्ते के भुगतान पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग के स्वीकृत बजट प्रावधान के भीतर ही सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें

DA Hike क्या है?

DA Hike का मतलब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से है, जो सरकारी कर्मचारियों को महंगाई के प्रभाव से राहत देने के लिए दिया जाता है।

DA Hike के बाद महंगाई भत्ता कितना हो गया है?

DA Hike के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।

DA Hike कब से लागू होगा?

DA Hike 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा, जबकि इसका भुगतान मई 2026 से शुरू होगा।

DA Hike का एरियर कैसे मिलेगा?

DA Hike का एरियर मई से अक्टूबर 2026 तक छह समान किश्तों में दिया जाएगा।

DA Hike का लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैसे मिलेगा?

DA Hike के तहत 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त या दिवंगत कर्मचारियों को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त दी जाएगी।