संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, बांग्लादेश, कोलकाता-रेप मर्डर, देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं पर की खुलकर बात

RSS chief Mohan Bhagwat did Shastra Puja: विजयादशमी के मौके पर RSS ने विजयादशमी उत्सव मनाया..इस दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन की तो..स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन में शामिल हुए.

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, बांग्लादेश, कोलकाता-रेप मर्डर, देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं पर की खुलकर बात
Modified Date: October 13, 2024 / 12:17 am IST
Published Date: October 13, 2024 12:14 am IST

नागपुर: अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व दशहरा.. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक इस दिन शस्त्रों के पूजन का भी विधान है…इसी परंपरा को निभाते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में शस्त्र पूजा की..और बांग्लादेश, कोलकाता-रेप मर्डर, देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं, इजरायल-हमास युद्ध जैसे मुद्दों पर बात की..

तस्वीरें नागपुर की हैं..जहां विजयादशमी के मौके पर RSS ने विजयादशमी उत्सव मनाया..इस दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन की तो..स्वयंसेवकों के साथ पथ संचलन में शामिल हुए..इसके बाद मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की..और पूरी दुनिया से उनके लिए मदद मांगी..साथ ही हिंदुओं को सशक्त और एकजुट होने को कहा..

read more:  #SarkaronIBC24: यूपी उपचुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, जल्द हो सकता है उपचुनाव का ऐलान 

इसके अलावा संघ प्रमुख ने देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं और कोलकाता रेप मर्डर की घटना पर भी चिंता जताई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS 99 साल का हो गया.. 1925 में विजयादशी के दिन पांच स्वंयसेवकों के साथ डॉ. बलराम कृष्ण हेडगेवार ने इसकी शुरुआत की थी। संघ के मुताबिक ब्रिटेन, अमेरिका, फिनलैंड, मॉरीशस समेत 39 देशों में उसकी शाखा लगती है..

ब्यूरो रिपोर्ट आईबीसी 24


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com