नांदेड़ विश्वविद्यालय ने ऑडिट में चूक के कारण 73 कॉलेज में नए प्रवेश पर रोक लगाई

Ads

नांदेड़ विश्वविद्यालय ने ऑडिट में चूक के कारण 73 कॉलेज में नए प्रवेश पर रोक लगाई

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 12:59 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 12:59 PM IST

नांदेड़ (महाराष्ट्र), नौ जून (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय ने ऑडिट में चूक के कारण 73 संबद्ध कॉलेज को 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देने से रोक दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय द्वारा पांच जून को जारी एक आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, नांदेड़, लातूर, परभणी और हिंगोली जिलों में स्थित ये 73 संस्थान अनिवार्य शैक्षणिक और प्रशासनिक ऑडिट प्रक्रिया में ऑनलाइन भाग लेने में विफल रहे।

परिपत्र में कहा गया है कि यदि ये कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं तो छात्रों को होने वाले शैक्षणिक नुकसान के लिए विश्वविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।

परिपत्र के अनुसार, इसका पालन नहीं करने पर पात्रता रद्द कर दी जाएगी, परीक्षा आवेदन पत्र नहीं दिया जाएगा, हॉल टिकट/प्रवेश पत्र रोक दिए जाएंगे और परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे।

भाषा सुरभि अमित

अमित