rupali chakankar ashok kharat full video: अशोक खरात का पांच मिनट का वीडियो हुआ वायरल, ऑफिस बॉय की गर्भवती पत्नी के साथ गलत काम पड़ गया भारी / Image: Viral Video
This browser does not support the video element.
नासिक: rupali chakankar ashok kharat full video दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के कई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अशोक खरात के साथ दिखने वाली महिला किसी राजनीतिक दल की नेत्री है है। हालांकि रूपाली चाकणकर ने इन दावों को खारिज कर दिया है और कहा है कि मेरा उनसे सिर्फ आध्यात्मीक संबंध थे। वहीं दूसरी ओर रूपाली चाकणकर शुक्रवार को पार्टी की महाराष्ट्र महिला शाखा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। दूसरी ओर सियासी गलियारों में इस वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है।
rupali chakankar ashok kharat full video वहीं, अब सोशल मीडिया पर अशोक खरात की करतूतों का पूरा वीडियो सामने आ चुका है। पांच मिनट के इस वीडियो में अशोक खरात महिला के साथ संबंध बनाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये पूरा वीडियो अशोक के कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मचारी ने वायरल किया है। इतना नहीं बताया जा रहा है कि कर्मचारी के पास अशोक के कई और वीडियो हैं।
दूसरी ओर मामले को लेकर नासिक पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने इस पूरे मामले पर बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच में सामने आया है कि ऑफिस बॉय लंबे समय से खरात के कामकाज को देख रहा था और उसके कई आपत्तिजनक कुकर्मों का गवाह था। उसने कुछ वीडियो रिकॉर्ड कर अपने पास रख लिए थे। इतना ही नहीं उसने इन्हें अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा, ताकि जरूरत पड़ने पर सच सामने लाया जा सके। पुलिस के अनुसार अगर उसके साथ कुछ भी गलत होता तो ये वीडियो सार्वजनिक हो जाते। यही वजह रही कि बाद में ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सामने आए और पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।
इस खुलासे के पीछे एक और चौंकाने वाली वजह भी सामने आई। आरोप है कि खरात ने उसी ऑफिस बॉय की सात महीने की गर्भवती पत्नी के साथ अश्लील हरकत की थी। इस घटना के बाद ऑफिस बॉय ने फैसला किया कि वह अब चुप नहीं रहेगा। उसने सबूत जुटाए और उन्हें सुरक्षित रखा। डर के माहौल में भी उसने रणनीति बनाकर वीडियो अलग-अलग लोगों तक पहुंचाए, जिससे मामला दबाया न जा सके।
फर्जी बाबा अशोक खरात के खिलाफ मामलों का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात उनके खिलाफ दो नए केस दर्ज किए गए, जिनमें एक महिला के साथ यौन शोषण और एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला शामिल है। पुलिस के मुताबिक नेवासा निवासी व्यवसायी राजेंद्र भागवत को व्यापार में लाभ दिलाने के नाम पर महंगी अंगूठियां बेचकर लाखों रुपए की ठगी की गई। वहीं एक विवाहित महिला, जो अपने पारिवारिक विवाद को लेकर सलाह लेने पहुंची थी, उसने आरोप लगाया कि उसके साथ झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया गया।
अब तक नाशिक के सरकारवाडा पुलिस थाने में अशोक खरात के खिलाफ कुल 10 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें 2 आर्थिक धोखाधड़ी और 8 यौन शोषण से जुड़े मामले हैं, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हर मामले में लगभग एक ही तरीका अपनाता था। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक वह खुद को महादेव का अवतार बताता था और संबंध बनाने पर जीवन की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। मना करने पर परिवार के सदस्यों की जान को खतरा होने की धमकी देकर दबाव बनाया जाता था।