Nashik TCS Case Update : फरार निदा खान को कोर्ट से लगा झटका! कंपनी ने सस्पेंड कर छीनी सारी सुविधाएं, 27 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला

Ads

नासिक के TCS ऑफिस में कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सत्र न्यायालय ने अग्रिम जमानत पर सुनवाई 27 अप्रैल तक टाल दी है, जबकि आरोपी अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 08:21 PM IST
HIGHLIGHTS
  • TCS नासिक केस में आरोपी को कोर्ट से नहीं मिली राहत
  • अग्रिम जमानत पर सुनवाई 27 अप्रैल तक टली
  • आरोपी अब भी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

नासिक: Nashik TCS Case Update महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) कार्यालय में कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के गंभीर मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को सत्र न्यायालय से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। सोमवार को आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अगली तारीख 27 अप्रैल तय की है। सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष और पीड़िता के वकील ने अपना लिखित पक्ष प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही अंतरिम जमानत पर कोई फैसला सुनाया जाएगा। फिलहाल निदा खान को किसी भी तरह की राहत नहीं दी गई है और कानूनी कार्यवाही जारी है।

कंपनी ने किया निलंबित

इस मामले में एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब फरार चल रही निदा खान के खिलाफ कंपनी द्वारा जारी निलंबन पत्र सामने आया। ( Nida Khan Bail Hearing ) 9 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार, कंपनी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनकी नेटवर्क पहुंच पूरी तरह रद्द कर दी है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि वह कंपनी की सभी संपत्तियां वापस करें और अगले आदेश तक कार्यालय आने या घर से काम करने की कोशिश न करें।

2021 से प्रोसेस एसोसिएट के पद पर थी तैनात

आपको बता दें की निदा खान साल 2021 से यहाँ प्रोसेस एसोसिएट के पद पर तैनात थीं, लेकिन कंपनी ने उनके खिलाफ चल रहे गंभीर न्यायिक और पुलिस मामलों को देखते हुए यह सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाया है। ( TCS Sexual Harassment Nashik )फिलहाल निदा खान पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन नासिक पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और उनके पति से पूछताछ के आधार पर कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस पूरे मामले में अब तक 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिसने पूरे कॉरपोरेट जगत में सनसनी फैला दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-