क्रूज जहाज में नशीले पदार्थ का सेवन कर मना रहे थे पार्टी, NCB की छापामार कार्रवाई में 10 गिरफ्तार

एनसीबी ने जहाज पर छापेमारी की, नशीले पदार्थ के इस्तेमाल के आरोप में 10 लोग हिरासत में

क्रूज जहाज में नशीले पदार्थ का सेवन कर मना रहे थे पार्टी, NCB की छापामार कार्रवाई में 10 गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: October 3, 2021 10:38 am IST

मुंबई, तीन अक्टूबर (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां लंगर डाले एक यात्री क्रूज जहाज पर छापा मारा और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के आरोप में करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

read more: ALAYA F ने मालदीव में समंदर कराया बिकिनी में बोल्ड फोटोशूट, हॉटनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए कुछ लोगों का संबंध किसी सेलिब्रिटी या हाई-प्रोफाइल व्यक्ति से है। अधिकारी ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर  एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापा मारा और पार्टी कर रहे कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।

read more:तुलसी के पौधे की करें नियमित पूजा, घर से दूर होगी दरिद्रता, पत्ते को छूकर बोले ये मंत्र.. खत्म होगी नकारात्मकता

उन्होंने बताया, ‘‘एनसीबी ने आठ से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। उन्हें दक्षिण मुंबई में एनसीबी कार्यालय लाया गया और आज सुबह तक पूछताछ चली।’’ एनसीबी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पत्रकारों से बात करते हुए वानखेड़े ने कहा, ‘‘हमने कुछ लोगों को पकड़ा है और जांच जारी है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।’’ किसी चर्चित हस्ती से जुड़े और हिरासत में लिए गए लोगों के नाम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com