राकांपा (शप) ने उद्धव ठाकरे से विधान परिषद चुनाव लड़ने का आग्रह किया

राकांपा (शप) ने उद्धव ठाकरे से विधान परिषद चुनाव लड़ने का आग्रह किया

राकांपा (शप) ने उद्धव ठाकरे से विधान परिषद चुनाव लड़ने का आग्रह किया
Modified Date: April 23, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: April 23, 2026 7:21 pm IST

मुंबई, 23 अप्रैल (भाषा) महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से अगले महीने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की एकमात्र जीतने योग्य सीट से चुनाव लड़ने की अपील की। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर तीनों पार्टियां मिलकर फैसला लेंगी।

राकांपा (शप) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने ठाकरे से विधान परिषद चुनाव लड़ने की अपील करते हुए कहा कि उनका अनुभव राज्य का मार्गदर्शन करता रहेगा।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ में उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद, सपकाल ने कहा कि ठाकरे एमवीए का चेहरा हैं और अगर वह विधान परिषद चुनाव लड़ते हैं तो जनता खुश होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि एमवीए के तीनों घटक दल सौहार्दपूर्ण बातचीत के बाद इस पर फैसला लेंगे।

कांग्रेस विधान परिषद चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक है।

पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे और विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे समेत परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल 13 मई को खत्म हो रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 12 मई को होगा।

ठाकरे नवंबर 2019 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के लगभग छह महीने बाद, मई 2020 में विधान परिषद के सदस्य बने।

सुले ने एक बयान में कहा कि ठाकरे वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं जिनकी सदन में उपस्थिति से राज्य और विधायिका दोनों को लाभ होगा।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में