आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,000 के पार

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,000 के पार

  •  
  • Publish Date - August 27, 2021 / 06:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

अमरावती, 27 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,000 से ज्यादा हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1515 नए मामले आए, 10 लोगों की मौत हो गयी और 903 लोग ठीक हो गए। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,050 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 के नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 20,09,245 हो गयी है जबकि 19,80,407 लोग ठीक हो चुके हैं । संक्रमण से कुल 13,788 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी गोदावरी जिले में 223, एसपीएस नेल्लोर में 202, चित्तूर में 199, कृष्णा में 163 मामले आए। चित्तूर और कृष्णा जिलों में तीन-तीन लोगों की मौत हो गयी। पूर्वी गोदावरी, एसपीएस नेल्लोर, कुर्नूल और श्रीकाकुलम में एक-एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई।

भाषा आशीष उमा

उमा