TCS Share Price: विदेश में TATA का बड़ा धमाका! कंपनी के हाथ लगी मल्टीमिलियन-यूरो की मेगा डील, अब AI टेक्नोलॉजी से दुनिया को दिखाएगा भारत दम

Ads

TCS Share Price: भारतीय आईटी कंपनी Tata Consultancy Services ने वैश्विक बीमा कंपनी Canada Life के साथ कई वर्षों के लिए एक बड़ा समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत TCS अपनी तकनीकी और डिजिटल सेवाओं के जरिए कंपनी के संचालन को और बेहतर बनाने में मदद करेगी। (NSE: TCS, BSE: 532540)

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 03:32 PM IST

(TCS Share Price Today/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • TCS ने कनाडा लाइफ के साथ मल्टी-मिलियन यूरो की बहुवर्षीय डील साइन की।
  • कंपनी यूरोप में कनाडा लाइफ की IT इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं का आधुनिकीकरण करेगी।
  • AI और डिजिटल तकनीकों के जरिए संचालन और ग्राहक अनुभव बेहतर बनाया जाएगा।

नई दिल्ली: TCS Share Price Today: भारत की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने ग्लोबल लाइफ और पेंशन इंश्योरेंस कंपनी कनाडा लाइफ के साथ एक महत्वपूर्ण बहुवर्षीय समझौता किया है। इस मल्टी-मिलियन यूरो डील के तहत टीसीएस कनाडा लाइफ के यूरोपीय कारोबार की आईटी अवसंचरना को आधुनिक बनाने का काम करेगी। यह समझौती टीसीएस के लिए यूरोप में अपनी मौजूदगी और मजबूत करने का बड़ा अवसर माना जा रहा है।

AI और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल

इस साझेदारी के तहत टीसीएस अपनी अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों का उपयोग करेगी। कंपनी कनाडा लाइफ के डेटा सेंटर, कोर इंफ्रास्ट्रक्चर, एंड-यूजर कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर लाइफसाइकिल मैनेजमेंट को अपग्रेड और मैनेज करेगी। इससे कंपनी की कार्यक्षमता बढ़ेगी, कई प्रक्रियाएं स्वचालित होंगी और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

रोजगार और कौशल विकास पर जोर

इस समझौते का लाभ केवल दोनों कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि स्थानीय रोजगार पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। टीसीएस यूके, आयरलैंड, आइल ऑफ मैन और जर्मनी में अपनी इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज टीम का विस्तार करेगी। इसके साथ ही कंपनी नए ट्रेनिंग प्रोग्राम, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन और करियर डेवलपमेंट अवसरों में निवेश करेगी। इससे स्थानीय कर्मचारियों और नई प्रतिभाओं को अपने कौशल को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।

दोनों कंपनियों ने जताई खुशी

कनाडा लाइफ (यूरोप) की मुख्य सूचना एवं परिवर्तन अधिकारी कैरोलिन डिब्स ने कहा कि टीसीएस की तकनीकी विशेषज्ञता और कार्यशैली उनकी दीर्घकालिक रणनीति के अनुरूप है। वहीं, टीसीएस यूके और आयरलैंड के प्रमुख विनय सिंहवी ने कहा कि यह साझेदारी एआई आधारित बदलावों में टीसीएस की मजबूत स्थिति को दर्शाती है। यह समझौता बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र में टीसीएस की पकड़ को और मजबूत करेगा।

Tata Consultancy Services शेयर प्राइस अपडेट (8 जून 2026)

विवरण आंकड़ा
वर्तमान शेयर मूल्य ₹ 2,145.50
आज का बदलाव ▼ ₹53.40 (-2.43%)
ओपन प्राइस ₹ 2,170.00
दिन का उच्च स्तर (High) ₹ 2,177.00
दिन का निचला स्तर (Low) ₹ 2,143.60
मार्केट कैप ₹7.76 लाख करोड़
P/E अनुपात 15.77
52-सप्ताह का उच्च स्तर ₹ 3,538.00
52-सप्ताह का निचला स्तर ₹ 2,143.60
डिविडेंड यील्ड 2.98%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 15.98
समय 8 जून, 2026, दोपहर 2:28 बजे (IST)

TCS शेयर पर दबाव

हालांकि इस बड़ी डील के बावजूद टीसीएस के शेयर में कमजोरी देखने को मिली है। शेयर दोपहर करीब 2:28 बजे 2.43 प्रतिशत गिरकर 2,145.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और सख्त मौद्रिक नीतियों की आशंका आईटी सेक्टर के लिए चुनौती बन सकती है। इसके अलावा एआई के तेजी से बढ़ते प्रभाव के कारण पारंपरिक सॉफ्टवेयर सेवाओं के बिजनेस मॉडल पर भी दबाव बढ़ रहा है। तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार फिलहाल स्टॉक का ट्रेंड कमजोर बना हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

TCS और कनाडा लाइफ के बीच किस प्रकार का समझौता हुआ है?

यह एक बहुवर्षीय और मल्टी-मिलियन यूरो की डील है, जिसके तहत TCS कनाडा लाइफ की यूरोपीय IT सेवाओं का आधुनिकीकरण करेगी।

इस परियोजना में TCS कौन-कौन सी सेवाएं प्रदान करेगी?

TCS डेटा सेंटर, कोर इंफ्रास्ट्रक्चर, एंड-यूजर कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर लाइफसाइकिल मैनेजमेंट को अपग्रेड और मैनेज करेगी।

इस साझेदारी में AI की क्या भूमिका होगी?

AI और डिजिटल तकनीकों के जरिए स्वचालन बढ़ेगा, कार्यक्षमता में सुधार होगा और ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

क्या इस डील से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे?

हाँ, TCS यूके, आयरलैंड, आइल ऑफ मैन और जर्मनी में अपनी टीम का विस्तार करेगी और नए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगी।