आंध्र प्रदेश में पिछले एक दिन में कोविड से एक मरीज की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में पिछले एक दिन में कोविड से एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - November 6, 2021 / 05:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

अमरावती, छह नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में शनिवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 215 नए मामले सामने आए, कोविड से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 406 लोग स्वस्थ हो गए।

राज्य में अब तक संक्रमण के 20,67,921 मामले सामने आ चुके हैं, 14,392 मरीजों की मौत हो चुकी है और 20,49,961 लोग ठीक हो चुके हैं। ताजा बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में 3,568 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य के दस जिलों में संक्रमण के नए मामले दो अंकों में सामने आए और तीन जिलों में एक अंक में। कृष्णा जिले में पिछले एक दिन में संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गई। कुरनूल और विजयनगरम में एक-एक मामला सामने आया।

भाषा

यश उमा

उमा