गढ़चिरौली में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

Ads

गढ़चिरौली में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - May 5, 2022 / 12:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

गढ़चिरौली, पांच मई (भाषा) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार की दोपहर को तब घटी, जब देसाईगंज निवासी अजीत नाकाडे (21) दोपहिया वाहन से अपनी महिला मित्र के साथ उसेगांव जंगल में गया था।

अधिकारी ने कहा कि दोनों जब जंगल में पहुंचे तब एक बाघ ने अचानक नाकाडे पर हमला कर दिया और उसे खींच ले गया।

उन्होंने कहा कि नाकाडे की दोस्त किसी तरह वहां से भागी और उसने अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने तलाश शुरू की तो नाकाडे का शव मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा संतोष मनीषा

मनीषा