पुणे में बारामती हवाई पट्टी के पास निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

पुणे में बारामती हवाई पट्टी के पास निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

पुणे में बारामती हवाई पट्टी के पास निजी कंपनी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
Modified Date: August 9, 2026 / 02:15 pm IST
Published Date: August 9, 2026 2:15 pm IST

पुणे, नौ अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी के पास रविवार को एक निजी कंपनी द्वारा संचालित प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह दुर्घटना दोपहर करीब 12.30 बजे हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना हवाई पट्टी के पास हुई। हम जांच कर रहे हैं कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आई थी या कोई अन्य तकनीकी समस्या थी। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।’’

भाषा शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में