ठाणे, 11 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में एक स्पा पर छापेमारी कर कथित तौर पर देह व्यापार में धकेली गईं तीन महिलाओं को बचाया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि स्पा के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने आठ अगस्त को खारघर स्थित स्पा में एक फर्जी ग्राहक भेजने के बाद छापेमारी की।
पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि स्पा से तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया और उसके प्रबंधक आरिफ अजीज मंसूरी (35) को गिरफ्तार किया गया।
स्पा की महिला मालिक और उसके सहयोगी की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) (मानव तस्करी) और धारा -3 (5) (साझा इरादा) तथा अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा तान्या धीरज
धीरज