पुणे में कारोबारी की हत्या: सिया गोयल के भाई से दस घंटे तक पूछताछ
पुणे में कारोबारी की हत्या: सिया गोयल के भाई से दस घंटे तक पूछताछ
पुणे, 26 जून (भाषा) पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से पुलिस ने शुक्रवार को करीब दस घंटे तक पूछताछ की और बाद में उसे घर जाने दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि साहिल गोयल से उसकी बहन के सह-आरोपी और प्रेमी चेतन चौधरी के साथ संबंधों के बारे में पूछताछ की गई।
लोनावला ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उसे पूछताछ के लिए सुबह बुलाया था। देर शाम उसे जाने दिया गया।’’
केतन की मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे ज़िले के मावल तालुका में स्थित लोहागढ़ किले की एक चट्टान से केतन को खाई में धक्का दे दिया था। दोनों पुलिस हिरासत में हैं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘साहिल चेतन को जानता है और हमने उससे कुछ बातों की पुष्टि की। उससे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई।’’
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


