Ketan Murder Case New Revelation: केतन हत्याकांड में नया खुलासा.. सिया और चेतन के अलावा इस शख्स को भी मालूम थी क़त्ल की साजिश!.. किया था मर्डर का रिहर्सल, इसे दिया था धक्का..

Ads

Pune Ketan Murder Case New Revelation: केतन हत्याकांड में नया खुलासा, पुलिस सूत्रों के अनुसार तीसरे युवक को कथित साजिश की जानकारी होने की आशंका।

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 04:13 PM IST

Ketan Murder Case New Revelation || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • पुलिस सूत्रों के अनुसार तीसरा युवक हिरासत में।
  • क्राइम पेट्रोल देखने का भी दावा।
  • डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी।

पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ इस मामले में बीड जिले के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह पुणे के बालेवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करता है और उसकी दोस्ती मुख्य आरोपी सिया गोयल या चेतन चौधरी में से किसी एक से थी। (Ketan Murder Case New Revelation) पुलिस को आशंका है कि सिया और चेतन ने हत्या की योजना इस युवक के साथ साझा की थी। हालांकि, उसकी पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच एजेंसियां उसे मामले में गवाह बनाने पर विचार कर रही हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

देखा था क्राइम पेट्रोल शो का कई एपिशोड

जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने हत्या से पहले टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के कई एपिसोड देखे थे। आरोप है कि दोनों ने यह समझने की कोशिश की कि अपराध करने के बाद जांच एजेंसियों को कैसे गुमराह किया जा सकता है और सबूतों से कैसे बचा जा सकता है।

पुलिस ने गुरुवार को सिया गोयल के घर से घटना वाले दिन पहने गए कपड़े और कई डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं। इसके अलावा सिया को पुणे के लुल्लानगर क्षेत्र स्थित एक पहाड़ी पर ले जाया गया, जहां पुलिस के मुताबिक उसने और चेतन चौधरी ने हत्या से पहले केतन को चट्टान से धक्का देने की ‘रिहर्सल’ की थी। (Ketan Murder Case New Revelation) वहां पंचनामा तैयार करने के बाद पुलिस सिया को उसके घर भी ले गई, जहां करीब 30 मिनट तक तलाशी अभियान चलाया गया।

18 जून को हुई थी लोहारगढ़ में हत्या

पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन अग्रवाल की मौत हुई थी। शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि केतन, सिया और चेतन के रिश्ते के बीच बाधा बन गया था। इसी वजह से दोनों ने उसकी हत्या की कथित साजिश रची।

जांच में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, 31 मई को सिया ने कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि 11 फरवरी को सगाई के बाद केतन अक्सर सिया को घूमाने ले जाता था और ट्रैकिंग का शौकीन था। (Ketan Murder Case New Revelation) 5 जून को सिया ने फिर लोहागढ़ जाने का आग्रह किया, लेकिन केतन ने मना कर दिया क्योंकि दोनों 6 जून को बाली (इंडोनेशिया) जाने वाले थे। पुलिस का आरोप है कि सिया ने इसी दौरान केतन का पासपोर्ट छिपा दिया, जिससे यात्रा रद्द हो गई।

पहले भी हुई थी क़त्ल की कोशिश

पुलिस का दावा है कि 14 जून को लोहागढ़ किले पर पहली बार हत्या की कोशिश की गई थी। आरोप है कि सिया ने केतन को चट्टान से धक्का दिया, लेकिन वह पेड़ में फंसकर बच गया। उस समय सिया ने कथित तौर पर कहा कि उसने सांप देखकर उसे बचाने के लिए धक्का दिया था। घर लौटने के बाद केतन ने अपने परिवार को बताया था कि सिया ने उसकी जान बचाई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इसके बाद 18 जून को, सिया के जन्मदिन से एक दिन पहले, केतन ने महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में ठहरने की योजना बनाई थी। उससे पहले सिया ने उसे प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने लोहागढ़ किले चलने के लिए राजी किया। (Ketan Murder Case New Revelation) पुलिस के मुताबिक, चेतन चौधरी भी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचा। आरोप है कि एक मौके पर जब केतन घाटी की ओर देख रहा था, तभी सिया और चेतन ने पीछे से उसे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जाँच है जारी हर एंगल से जांच

मामले में पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बरामद सामग्री और नए गवाहों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं और जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

आईटीयू-समर्थित ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ में अंबानी, मित्तल संस्थापक सदस्य बने

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित

देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ

हुडको से एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता, टाउनशिप के विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री

केतन हत्याकांड में नया खुलासा क्या हुआ है?

उत्तर: पुलिस सूत्रों के अनुसार एक युवक को हिरासत में लेकर कथित साजिश की जानकारी की जांच की जा रही है।

क्या पुलिस ने क्राइम पेट्रोल देखने का दावा किया है?

उत्तर: पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपियों ने कथित तौर पर जांच से बचने के तरीके समझने के लिए एपिसोड देखे थे।

फिलहाल मामले की जांच किस आधार पर चल रही है?

उत्तर: पुलिस डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड, बरामद सामग्री और संभावित गवाहों के आधार पर जांच कर रही है।