प्रश्न पत्र लीक: एसआरटीएम विश्वविद्यालय ने दो फार्मेसी कॉलेजों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Ads

प्रश्न पत्र लीक: एसआरटीएम विश्वविद्यालय ने दो फार्मेसी कॉलेजों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 12:08 AM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 12:08 AM IST

लातूर, नौ मई (भाषा) महाराष्ट्र सरकार के स्वामित्व वाले स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय (नांदेड़) ने प्रश्न पत्र लीक मामले में शनिवार को दो फार्मेसी कॉलेजों पर सामूहिक रूप से 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई इस वर्ष परीक्षा से पहले सोशल मीडिया मंचों पर बी.फार्मेसी परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक होने के बाद की गई।

इस घटना के बाद कुलपति मनोहर चास्कर ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए, जिसमें दो संबद्ध कॉलेजों की लापरवाही उजागर हुई।

अधिकारियों ने बताया कि ‘लातूर कॉलेज ऑफ फार्मेसी’ पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जबकि नांदेड़ जिले के ‘कंधार कॉलेज ऑफ फार्मेसी’ को दो लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड के निदेशक हुशारसिंह साबले ने बताया कि विश्वविद्यालय का यह सख्त रुख भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में सहायक होगा और परीक्षा प्रक्रिया में अनुशासन एवं पारदर्शिता को मजबूत करेगा।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष