लातूर, 21 जून (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर में कार्यकर्ताओं, छात्रों और शिक्षकों ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन किया तथा परीक्षा प्रक्रिया में जवाबदेही तय करने और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की।
शनिवार को शहर के गांधी चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया और नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
प्रदर्शनकारियों की अन्य प्रमुख मांगों में कथित प्रश्नपत्र लीक से प्रभावित प्रत्येक छात्र को 10,000 रुपये का मुआवजा देने तथा इस विवाद के बाद कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग शामिल है।
भाषा
राखी दिलीप
दिलीप
दिलीप