पूरे शहर को बम से उड़ाने की धमकी! रेलवे पुलिस को फोन कर दी सूचना, मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा

रेलवे पुलिस को फोन पर मिली बम विस्फोट के खतरे की जानकारी, मुंबई में सुरक्षा बढ़ाई गई

पूरे शहर को बम से उड़ाने की धमकी! रेलवे पुलिस को फोन कर दी सूचना, मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 14, 2021 12:44 pm IST

Railway police bomb blast news : मुंबई (महाराष्ट्र), 13 नवंबर (भाषा) बांद्रा रेलवे पुलिस थाने को एक टेलीफोन कॉल के माध्मय से संभावित बम विस्फोट के खतरे की जानकारी मिलने के बाद मुंबई में शनिवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें:  ‘साहब..भैंस दूध नहीं दुहने दे रही..मदद कर दो’, भैंस लेकर थाने पहुंचा परेशान ग्रामीण, पुलिस से लगाई गुहार

रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने ट्वीट कर बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति दुबई में अपनी मां के साथ रहता है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

उन्होंने बताया कि सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और घबराने या चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें:  IAS एसोसिशन के दीपावली मिलन/फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल हुए CM भूपेश बघेल, बोले- योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों का अहम रोल

खालिद ने बताया कि इसी व्यक्ति ने पिछले सप्ताह गुजरात के गांधीधाम में एक अधिकारी को इसी प्रकार की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति के रिश्तेदार ने पुष्टि की है कि उसे फोन करके इस प्रकार की जानकारी देने की आदत है।

यह भी पढ़ें:  इस शहर में तीन दिन के लिए इंटरनेट बंद, हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू लागू

 


लेखक के बारे में