ग्रामीण छात्र अब एआई और इसके प्रभावी उपयोग के तरीकों पर चर्चा कर रहे: शरद पवार

ग्रामीण छात्र अब एआई और इसके प्रभावी उपयोग के तरीकों पर चर्चा कर रहे: शरद पवार

ग्रामीण छात्र अब एआई और इसके प्रभावी उपयोग के तरीकों पर चर्चा कर रहे: शरद पवार
Modified Date: May 9, 2026 / 09:07 pm IST
Published Date: May 9, 2026 9:07 pm IST

सतारा, नौ मई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -शरदचंद्र पवार (राकांपा-शप) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि गांवों के छात्र अब कृत्रिम मेधा (एआई) और इसके प्रभावी उपयोग पर चर्चा कर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार रायत शिक्षण संस्था के संस्थापक कर्मवीर भाऊराव पाटिल की पुण्यतिथि पर यहां स्थित आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया ने कृत्रिम मेधा को स्वीकार कर लिया है और रायत शिक्षण संस्था पीछे नहीं रह सकती। रायत शिक्षण संस्था नई तकनीक को अपना रही है और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लाभ के लिए अग्रणी वैश्विक विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी कर रही है।”

पवार ने कहा कि ‘बोस्टन विश्वविद्यालय’ और ‘ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ साझेदारी स्थापित करने के प्रयास जारी हैं, जिससे विद्यार्थियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे तथा रायत शिक्षण संस्था के शैक्षणिक मानकों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह संस्थान समाज के सबसे वंचित वर्गों के बच्चों के लिए शिक्षा के द्वार खोलने के पाटिल के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब इसकी 742 शाखाएं हैं, जिनमें लगभग 4.18 लाख विद्यार्थी और 11,633 शिक्षक हैं।

उन्होंने संस्थान की प्रगति व शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों का श्रेय इसके कर्मचारियों को दिया।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में