सलमान खान उद्धव ठाकरे से ज्यादा हिंदू हैं: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे
सलमान खान उद्धव ठाकरे से ज्यादा हिंदू हैं: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे
मुंबई, 10 फरवरी (भाषा) मुंबई में आरएसएस के एक कार्यक्रम में अभिनेता सलमान खान की मौजूदगी को लेकर विवाद के बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि अभिनेता सलमान खान उनसे ‘‘अधिक हिंदू’’ हैं।
खान समेत सिनेमा जगत की विभिन्न हस्तियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधित किया था। पिछले सप्ताहांत नेहरू केंद्र में यह कार्यक्रम आरएसएस के शताब्दी समारोह के तहत आयोजित किया गया था।
ठाकरे के करीबी सहयोगी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने आरएसएस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अभिनेता सलमान खान पर निशाना साधा था।
एक पत्रकार के सवाल पर राणे ने खान की प्रशंसा की और अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ठाकरे पर हमला बोला।
उन्होंने कहा, ‘‘सलमान खान उद्धव ठाकरे से अधिक हिंदू हैं। यह देखने की जरूरत है कि क्या उद्धव ठाकरे वास्तव में हिंदू हैं या नहीं। सलमान खान में कम से कम आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम में शामिल होने का साहस था।’’
राणे ने कहा, ‘‘क्या उद्धव ठाकरे में कभी इतना साहस होगा कि वह (कांग्रेस सांसद) राहुल गांधी के सामने खड़े हों या अपने ही पिता बालासाहेब ठाकरे को ‘हिंदू हृदय सम्राट’ कहकर संबोधित करें?’’
भाषा आशीष पवनेश
पवनेश

Facebook


