पटकथा लेखक सलीम खान मुंबई के अस्पताल में भर्ती
पटकथा लेखक सलीम खान मुंबई के अस्पताल में भर्ती
मुंबई, 17 फरवरी (भाषा) दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
खान ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘जंजीर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लेखक हैं।
एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्हें (सलीम खान) आज सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह आईसीयू में हैं।’
सलीम खान ने 70 के दशक में जावेद अख्तर के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा की कई सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की पटकथा लिखीं। उन्होंने पिछले साल नवंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।
सलीम खान के बेटे एवं अभिनेता सलमान खान अस्पताल के बाहर दिखाई दिए।
भाषा प्रचेता सिम्मी
सिम्मी

Facebook


