महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 29, 2022 / 09:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

ठाणे, 29 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,754 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी और व्यक्ति की मौत नहीं हुई और कुल मृतक संख्या 11,880 है। जिले में कोविड-19 से मौत होने की दर 1.67 प्रतिशत है।

इस बीच, पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अब तक 1,63,589 मामले सामने आए हैं और मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना