शरद पवार ने विधानभवन में उपमुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की

शरद पवार ने विधानभवन में उपमुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की

शरद पवार ने विधानभवन में उपमुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की
Modified Date: July 8, 2026 / 10:13 pm IST
Published Date: July 8, 2026 10:13 pm IST

मुंबई, आठ जुलाई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को विधान भवन परिसर में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

शरद पवार महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति के सदस्य के रूप में उसकी बैठक में शामिल होने के लिए विधानमंडल परिसर पहुंचे थे।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बैठक समाप्त होने के बाद विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी के घटक दल राकांपा (शप) के प्रमुख शरद पवार ने शिष्टाचार भेंट के तहत शिंदे से उनके कक्ष में मुलाकात की।

बैठक के दौरान एकनाथ शिंदे ने शरद पवार का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का कोई ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया।

एकनाथ शिंदे की शिवसेना सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन की सहयोगी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी शामिल है।

भाषा पवनेश माधव

माधव


लेखक के बारे में