शिवसेना (उबाठा) ने एमवीए की जीत संभावना वाली राज्यसभा एवं विधान परिषद सीटों पर दावा जताया

शिवसेना (उबाठा) ने एमवीए की जीत संभावना वाली राज्यसभा एवं विधान परिषद सीटों पर दावा जताया

शिवसेना (उबाठा) ने एमवीए की जीत संभावना वाली राज्यसभा एवं विधान परिषद सीटों पर दावा जताया
Modified Date: February 19, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: February 19, 2026 4:51 pm IST

मुंबई, 19 फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में अपनी संख्या का हवाला देते हुए आगामी राज्यसभा और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में महा विकास आघाडी द्वारा जीती जा सकने वाली सीटों पर एक तरफ से अपनी पार्टी का दावा ठोक दिया।

ठाकरे ने कहा कि राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के संबंध में एमवीए के साझेदारों – कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) (शप) के बीच कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है।

ठाकरे ने कहा, ‘अगर आप आंकड़ों को देखें तो (राज्यसभा चुनाव की) यह सीट शिवसेना (उबाठा) की है और एमवीए में निश्चित रूप से इस दिशा में बातचीत होगी।’

सत्ताधारी महायुति गठबंधन के पक्ष में भारी बहुमत को देखते हुए, एमवीए राज्यसभा और विधान परिषद में एक-एक सीट जीत सकता है।

महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं, जिनमें शिवसेना (उबाठा) के 20 विधायक हैं, उसके बाद कांग्रेस (16) और एनसीपी-एसपी (10) का स्थान है।

चुनाव आयोग के अनुसार, राज्यसभा की जिन सीटों के लिए चुनाव होंगे, वे महाराष्ट्र (सात), ओडिशा (चार), तेलंगाना (दो), तमिलनाडु (छह), छत्तीसगढ़ (दो सीटें), पश्चिम बंगाल (पांच), असम (तीन), हरियाणा (दो), हिमाचल प्रदेश (एक) और बिहार (पांच) में फैली हुई हैं।

चुनाव संबंधी अधिसूचनाएं 26 फरवरी को जारी की जाएंगी और स्थापित प्रथा के अनुसार, मतदान 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच होगा, और मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे से शुरू होगी।

भाषा तान्या माधव

माधव


लेखक के बारे में