Rohit Shetty residence firing, image source: ANI
Mumbai News: मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की।( Rohit Shetty residence firing) अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के हुई जिसके बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी ने इमारत पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं।’’ ( Rohit Shetty residence firing) उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय फिल्म निर्माता अपने आवास पर थे या नहीं।
महाराष्ट्र | फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए हर संभव एंगल से… https://t.co/V8IplSw7UF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2026
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने इमारत पर चार गोलियां चलाईं। ( Rohit Shetty residence firing) उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
रोहित शेट्टी भारतीय फिल्म उद्योग के जाने-माने निर्देशक हैं, जो ‘गोलमाल’ और ‘सिंघम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं।
2024 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर भी ऐसी ही घटना घटी थी, जब बाइक पर सवार दो लोगों ने चार गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। ( Rohit Shetty residence firing) गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और यह भी कहा था कि महाराष्ट्र के मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी माने जाते थे। जेल में बंद इस गैंगस्टर की सलमान खान से पुरानी दुश्मनी है और उसने अतीत में कई बार उन्हें धमकियां भी दी हैं। यह दुश्मनी काले हिरण के शिकार मामले से शुरू हुई थी, क्योंकि बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है।
अपने घर पर हुए हमले के बाद से सलमान खान को कड़ी सुरक्षा दी गई है।