सिद्धिविनायक मंदिर का कर्मचारी दान पेटी से पैसे चुराने के आरोप में पकड़ा गया
सिद्धिविनायक मंदिर का कर्मचारी दान पेटी से पैसे चुराने के आरोप में पकड़ा गया
मुंबई, 22 मार्च (भाषा) मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के एक कर्मचारी को पुलिस ने दान पेटी से पैसे चुराने के आरोप में पकड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घटना 20 मार्च को तब सामने आई जब कर्मचारियों ने शहर के प्रभादेवी इलाके में स्थित गणेश मंदिर से 10 दिनों की सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की।
पुलिस ने बताया कि मंदिर के अधिकारियों को शक था कि वह कर्मचारी पैसे चुरा रहा है।
अधिकारी ने उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज में उसे दान पेटी से कई बार नोट निकालते हुए देखा गया। फुटेज में मंदिर का कर्मचारी पुजारी के कक्ष में रखी दान पेटी से उंगलियों से पैसे निकालता हुआ भी दिखायी दे रहा है।
मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए मंदिर अधिकारियों ने दादर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मंदिर के अधिकारियों को संदेह है कि कर्मचारी ने अब तक कम से कम 10,000 रुपये चुराए हैं।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


