एसआईटी ने स्वयंभू बाबा खरात के बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, पत्नी की तलाश

Ads

एसआईटी ने स्वयंभू बाबा खरात के बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, पत्नी की तलाश

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 11:49 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 11:49 PM IST

नासिक, 31 मार्च (भाषा) बलात्कार का आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को पूछताछ के लिए उसके बेटे को नासिक शहर से हिरासत में लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में खरात के खिलाफ कम से कम 10 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से आठ यौन उत्पीड़न और दो धोखाधड़ी से संबंधित हैं। वहीं, एसआईटी को फोन पर उसके खिलाफ 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसआईटी की एक टीम कर्मयोगी नगर स्थित खरात के घर पहुंची और उसके बेटे हर्षवर्धन को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हर्षवर्धन को पूछताछ के लिए महाराष्ट्र पुलिस अकादमी (एमपीए) ले जाया गया।

जांचकर्ता खरात की पत्नी कल्पना का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, एसआईटी टीम को वह घर पर नहीं मिली और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया।

खरात की पुलिस हिरासत बुधवार को समाप्त हो होगी, जिसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी अहिल्यानगर जिले में पुलिस ने मंगलवार को खरात की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ एक भूस्वामी से 4 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि शिरडी के मंदिर नगर में पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, खरात की पत्नी कल्पना फरार है और उसकी तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अरविंद बावके और किरण सोनावाने के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि खरात, उसकी पत्नी और एक बिचौलिया इस मामले में वांछित हैं।

भाषा अमित आशीष

आशीष