लंदन, 17 जुलाई (भाषा) एंडी बर्नहैम के ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के नवनिर्वाचित नेता बनने की पुष्टि हो गई, जिससे वह अगले सप्ताह 10 डाउनिंग स्ट्रीट का कार्यभार संभालने के लिए मनोनीत प्रधानमंत्री बन गए हैं।
लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की अध्यक्ष शबाना महमूद ने लंदन में पार्टी के एक विशेष सम्मेलन में यह घोषणा की।
उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ एक ही नामित सांसद था… इसलिए इस मुकाबले में कोई खास रोमांच या सस्पेंस नहीं था।’’
सोमवार को, निवर्तमान प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर द्वारा आधिकारिक तौर पर सम्राट को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद, महाराजा चार्ल्स तृतीय द्वारा बर्नहैम को नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप