ठाणे स्थित एक ऑटो गैराज परिसर में आग लगने से छह वाहन जलकर खाक; कोई घायल नहीं

Ads

ठाणे स्थित एक ऑटो गैराज परिसर में आग लगने से छह वाहन जलकर खाक; कोई घायल नहीं

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 10:57 AM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 10:57 AM IST

ठाणे, पांच मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑटो गैराज परिसर में बुधवार रात आग लगने से छह वाहन जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जलकर खाक हुए इन चार पहिया वाहनों में से दो गाड़ियां पुरानी थी, जिन्हें पहले ही कबाड़ के तौर पर रखा गया था।

ठाणे महानगरपालिका आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि वागले एस्टेट क्षेत्र में अच्युतानंद ऑटो गैराज के खुले स्थान पर रात करीब एक बजे लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ।

तडवी ने बताया कि परिसर में चार-पहिया छह वाहन खड़े थे, जिनमें कबाड़ हो चुका एक मिनी ट्रक और एक एम्बेसडर कार थी जबकि कुछ अन्य सामान भी था। इन सभी ने आग पकड़ ली।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ कर्मियों की मदद से रात एक बजकर करीब 50 मिनट पर आग पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

भाषा यासिर वैभव

वैभव