BSNL 225 Recharge Plan: इतना सस्ता और इतना ज्यादा डेटा! कम कीमत में 75GB डेटा देने वाले प्लान से जियो की नींद उड़ गई

Ads

BSNL 225 Recharge Plan: बीएसएनएल ने किफायती रिचार्ज चाहने वालों के लिए 225 रुपये का प्लान पेश किया है। जिसमें 75GB डेटा मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहते हैं और ज्यादा इंटनरनेट का उपयोग करते हैं।

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 03:39 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 03:39 PM IST

(BSNL 225 Recharge Plan/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • BSNL ने 225 रुपये का सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है।
  • इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
  • यूजर्स को कुल 75GB (2.5GB रोजाना) डेटा मिलता है।

नई दिल्ली: BSNL 225 Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए है जो कम कीमत में ज्यादा डेटा औरर कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। BSNL का यह 225 रुपये वाला प्लान बाजार में जियो और एयरटेल जैसे प्राइवेट ऑपरेटर्स को कड़ी टक्कर दे रहा है।

225 रुपये के प्लान में क्या मिलेगा?

BSNL के इस 225 रुपये वाले प्लान की वैधता 30 दिन की है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही रोजाना 2.5GB डेटा दिया जाता है यानी कुल मिलाकर 75GB डेटा मिलता है। कंपनी इस प्लान में रोज 100 SMS भी उपलब्ध कराती है। यह पैक उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनका इंटरनेट और कॉलिंग दोनों का ज्यादा इस्तेमाल होता है।

जियो और एयरटेल से तुलना

जियो 399 रुपये में 2.5GB डेली डेटा वाला प्लान देती है जिसकी वैधता 28 दिन है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन जैसे जियोएआई क्लाउड, OTT प्लेटफॉर्म और अन्य सेवाएं शामिल हैं। वहीं एयरटेल का 429 रुपये वाला प्लान भी 2.5GB डेली डेटा के साथ आता है। जिसमें कॉलिंग, SMS और OTT बेनेफिट्स मिलते हैं। इन दोनों कंपनियों की तुलना में BSNL का प्लान कीमत के हिसाब से काफी सस्ता है।

किस प्लान में क्या है खास?

BSNL का प्लान कम कीमत में ज्यादा डेटा देने के कारण बजट यूजर्स के लिए आकर्षक है। हालांकि जियो और एयरटेल अपने प्लान्स में अतिरिक्त डिजिटल बेनेफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, क्लाउड स्टोरेज और AI सेवाएं भी देते हैं। ऐसे में BSNL उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और डेटा की जरूरत है और अतिरिक्त सेवाओं की आवश्यकता नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:

BSNL का 225 रुपये वाला प्लान क्या है?

यह एक प्रीपेड प्लान है जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी और डेटा-कॉलिंग बेनेफिट्स मिलते हैं।

इस प्लान में कितना डेटा मिलता है?

इसमें रोजाना 2.5GB के हिसाब से कुल 75GB डेटा मिलता है।

क्या इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है?

हाँ, इसमें पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

क्या इसमें SMS की सुविधा भी है?

हाँ, इसमें रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा दी गई है।