बारामती उपचुनाव जीतने के बाद सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया

Ads

बारामती उपचुनाव जीतने के बाद सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 11:39 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 11:39 PM IST

मुंबई, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करने के दो दिन बाद बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

पवार ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। यह जानकारी उनके बेटे और राज्यसभा सदस्य पार्थ पवार ने दी।

अपने पति अजित पवार की मृत्यु के बाद हुए बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने 2,18,034 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

लोकसभा चुनाव हारने के बाद वह जून 2024 में राज्यसभा सदस्य बनीं। उनके पति अजित पवार की बारामती में विमान दुर्घटना में मृत्यु के कुछ दिनों बाद, 31 जनवरी को उन्होंने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश