टाटा मेमोरियल सेंटर ने कैंसर रोगियों को विग मुहैया कराने के लिए परमार्थ न्यास से करार किया
टाटा मेमोरियल सेंटर ने कैंसर रोगियों को विग मुहैया कराने के लिए परमार्थ न्यास से करार किया
मुंबई, 19 अगस्त (भाषा) परमाणु ऊर्जा विभाग की कैंसर के इलाज से जुड़ी मुख्य संस्था टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) ने बुधवार को कहा कि उसने पूरे भारत में आर्थिक रूप से कमजोर कैंसर मरीजों को उच्च गुणवत्ता के प्राकृतिक मानव बाल से बने विग सुगम उपलब्धता के लिए परमार्थ संस्था चेरियन फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।
एक समझौता ज्ञापन के तहत, मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल, टाटा मेमोरियल सेंटर विग प्राप्त करेगा, उनका समन्वय करेगा और उन्हें वितरित करेगा।
मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सी. एस. परमेश ने कहा,‘‘कैंसर के इलाज के नतीजों, जैसे कि मरीज के बचने की संभावना को बेहतर बनाना बहुत ज़रूरी है, लेकिन इलाज करा रहे मरीजों की जिंदगी की गुणवत्ता पर ध्यान देना भी उतना ही अहम है। चेरियन फाउंडेशन की ओर से दिए गए अच्छी गुणवत्ता के विग हमारे मरीजों को सम्मान के साथ इलाज पूरा करने में मदद करेंगे और इसके लिए हम बहुत आभारी हैं।’’
चेरियन फाउंडेशन अपनी मुख्य पहल ‘गिफ्ट हेयर गिफ्ट कॉन्फिडेंस’ के जरिए टाटा मेमोरियल सेंटर को 1.5 करोड़ रुपये की कीमत वाले 500 उच्च गुणवत्ता वाले मानव बाल से निर्मित विग दान कर रहा है।
भाषा धीरज देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


