ठाणे, दो अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने महावीर जयंती पर मांस बिक्री प्रतिबंध का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी (36) भिवंडी क्षेत्र के भोईवाड़ा का निवासी है। उसने कथित तौर पर निषेधाज्ञा के बावजूद मंगलवार को अपनी दुकान खुली रखी और मांस उत्पादों की बिक्री जारी रखी।
नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस दल ने आरोपी को आदेश की अवहेलना करते हुए पाया।
उन्होंने बताया कि मांस विक्रेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (लोक सेवकों के वैध आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
भाषा तान्या शोभना
शोभना