ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले

ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले

ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: September 19, 2022 10:00 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 19 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 7,44,455 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को सामने आए इन नए मामलों के बाद जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 749 हो गई है। रविवार को यहां संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,958 है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,32,426 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में