Thane Teacher Sex Demand: महिला टीचर से सेक्स की डिमांड! स्कूल ट्रस्टी के बेटे की करतूत से मचा बवाल, इस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

Ads

महिला टीचर से सेक्स की डिमांड! स्कूल ट्रस्टी के बेटे की करतूत से मचा बवाल, Thane Teacher Sex Demand, Read Full News

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 10:10 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 11:04 PM IST

ठाणे: Thane Teacher Sex Demand महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में एक महिला शिक्षक को अश्लील संदेश भेजने और यौन संबंध बनाने की इच्छा जताने के आरोप में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के ट्रस्टी के बेटे को बृहस्पतिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस मामले में 31 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मानपाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सगांव इलाके में स्थित स्कूल में उस समय तनाव फैल गया जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थानीय कार्यकर्ता स्कूल प्रबंधन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पहुंचे। आरोपी फिलहाल स्कूल का संचालन करने वाले ट्रस्ट में शामिल एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर का बेटा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला शिक्षक को अश्लील संदेश और वीडियो क्लिप भेजकर परेशान किया और यौन संबंध बनाने की इच्छा जताई। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका ने उसे ब्लॉक करने और नजरअंदाज करने की कोशिश की, इसके बावजूद आरोपी नहीं माना। बाद में परेशान होकर शिक्षिका ने मनसे के पदाधिकारियों से संपर्क किया।

बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में मनसे कार्यकर्ता स्कूल परिसर में पहुंचे, नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब एक घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही। हालांकि, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रस्टी ने कहा कि अगर उसका बेटा दोषी पाया गया, तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हम बयान दर्ज कर रहे हैं और डिजिटल सबूतों की जांच कर रहे हैं। उससे पूछताछ की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।” उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-