आंध्र प्रदेश सरकार बुधवार से बुनकरों और पावरलूम इकाइयों को मुफ्त बिजली मुहैया कराएगी

Ads

आंध्र प्रदेश सरकार बुधवार से बुनकरों और पावरलूम इकाइयों को मुफ्त बिजली मुहैया कराएगी

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 07:30 PM IST

अमरावती, 31 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार बुधवार से बुनकरों को मुफ्त बिजली प्रदान करेगी। इस योजना के तहत हथकरघा के लिए 200 यूनिट और पावरलूम के लिए 500 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इस पहल पर सालाना लगभग 150 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य बिजली शुल्क का बोझ कम करना और बुनाई पेशे को प्रोत्साहित करना है।

विज्ञप्ति में बताया गया, “बुधवार से पूरे राज्य में मुफ्त बिजली योजना लागू की जाएगी। हथकरघा बुनकरों को 200 यूनिट और पावरलूम को 500 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।’

इस योजना से लगभग एक लाख हथकरघा परिवारों और 11,488 पावरलूम इकाइयों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

पात्र हथकरघा बुनकर परिवारों को अनुमानित रूप से प्रति वर्ष लगभग 8,640 रुपये की बचत होगी, जबकि पावरलूम संचालकों को प्रति वर्ष 21,600 रुपये तक की बचत हो सकती है।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बुनकरों को समर्थन देने और पिछली वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान सामने आई चुनौतियों का समाधान करने के लिए कई उपाय किए हैं।

इन उपायों में बुनकरों की पेंशन बढ़ाकर 4,000 रुपये प्रति माह करना, बुनकर सहकारी समितियों के लिए बचत कोष के रूप में पांच करोड़ रुपये आवंटित करना और आधुनिक मशीनरी की खरीद पर 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी देना शामिल है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप

शीर्ष 5 समाचार