महाराष्ट्र सरकार यूसीसी पर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए दो सप्ताह में एक समिति बनाएगी

Ads

महाराष्ट्र सरकार यूसीसी पर कानून का मसौदा तैयार करने के लिए दो सप्ताह में एक समिति बनाएगी

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 04:53 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 04:53 PM IST

मुंबई, तीन जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित कानून का मसौदा तैयार करने के लिए अगले दो सप्ताह के भीतर एक समिति गठित कर सकती है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि समिति की संरचना और उसके कार्यक्षेत्र से संबंधित विवरण अभी अंतिम रूप से तय नहीं किए गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यूसीसी से संबंधित कानून का मसौदा तैयार करने के लिए समिति गठित करने की प्रक्रिया जारी है और यह अगले दो सप्ताह के भीतर गठित कर दी जाएगी।’’

गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने पिछले सप्ताह विधानसभा में जानकारी दी थी कि महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी और इसके लिए कानून का मसौदा तैयार करने के संबंध में उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी।

समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए शादी, तलाक, विरासत, गोद लेने से जुड़े मामलों के लिए एक समान कानून बनाना है।

भाषा आशीष रंजन

रंजन