खून से लाल हुई सड़क, ट्रक और कार के बीच टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चार अन्य घायल

Ads

खून से लाल हुई सड़क, ट्रक और कार के बीच टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत ! Three people died in a collision between a truck and a car

  •  
  • Publish Date - January 8, 2023 / 05:58 PM IST,
    Updated On - January 8, 2023 / 06:13 PM IST

Four people died

पालघर: Three people died जिले के मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर रविवार को एक कार ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक शिशु सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए है।

Read More: Benefits Of Female Condoms: देश में ‘फीमेल कंडोम’ क्यों इस्तेमाल नहीं करती महिलाएं… जानें वजह

Three people died अधिकारी ने बताया कि एक परिवार के सात सदस्य कार से मुंबई से गुजरात में वलसाड जिले के भिलाड जा रहे थे, तभी कासा थाना क्षेत्र में एक मंदिर के निकट पूर्वाह्न करीब पौने बारह बजे यह हादसा हुआ।

Read More: छोटे पर्दे की यह मशहूर ​अभिनेत्री जल्द ही बनेगी मां, एक्ट्रेस ने बेबी प्लानिंग पर दी ऐसी प्रति​क्रिया, जानें क्या कहा

पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मृतकों की पहचान नरोत्तम राठौड़ (65), उनके पुत्र केतन राठौड़ (32), एक साल के बच्चे आरवी राठौड़ के रूप में हुई है। घायलों की पहचान कार चला रहे दीपेश राठौड़ (35), तेजल राठौड़ (32), मधु राठौड़ (58) और ढाई साल की बच्ची स्नेहल राठौड़ के रूप में हुई है।’’ उन्होंने बताया कि घायलों का अभी तक बयान नहीं लिया जा सका है, इसलिए पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक