मुंबई में पानी से भरी एक खदान में डूबने से दो किशोरों की मौत
मुंबई में पानी से भरी एक खदान में डूबने से दो किशोरों की मौत
मुंबई, 11 जुलाई (भाषा) मुंबई के उपनगरीय दहिसर क्षेत्र में शनिवार सुबह पानी से भरी एक खदान में कथित तौर पर दुर्घटनावश गिर जाने से दो किशोरों की मौत हो गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले केतकी पाड़ा स्थित शेख खदान में हुई।
दमकल विभाग के अनुसार, दोनों युवक पानी से भरी 10 से 15 फुट गहरी खदान में गिर गए। दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकालकर नगर निगम के शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान पीयूष गुप्ता (19) और ओम अंकुश सिंह (19) के रूप में हुई है।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


