दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन : पुलिस

Ads

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन : पुलिस

  •  
  • Publish Date - November 24, 2025 / 02:49 PM IST,
    Updated On - November 24, 2025 / 02:49 PM IST

मुंबई, 24 नवंबर (भाषा) ‘‘सत्यकाम’’ से लेकर ‘‘शोले’’ तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करके मनोरंजन जगत में एक अलग मुकाम हासिल करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। मुंबई में पुलिस ने यह जानकारी दी।

उनके परिवार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।

धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार ने इस महीने की शुरुआत में घर पर ही उनका इलाज जारी रखने का निर्णय लिया था।

वह आठ दिसंबर को 90 वर्ष के हो जाते। उनका फिल्मी करियर 65 वर्षों का रहा।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि धर्मेंद्र का आज सुबह निधन हो गया और मुंबई के विले पार्ले उपनगर स्थित पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

भाषा गोला नरेश

नरेश

ताजा खबर