पुणे, 16 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार रात आवारा कुत्तों के हमले से 33-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सीसीटीवी में कैद हुई यह घटना रात करीब दो बजे की है और उस समय शोभा वाघमारे नामक महिला पुणे-नासिक राजमार्ग से सटे चाकन इलाके में एक सर्विस रोड पर पैदल चल रही थी।
चाकन थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। रात काफी हो चुकी थी, इसलिए सड़क पर कोई नहीं था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’
उन्होंने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
भाषा यासिर सुरेश
सुरेश