महाराष्ट्र के पालघर जिले में महिला का शव मिला

Ads

महाराष्ट्र के पालघर जिले में महिला का शव मिला

  •  
  • Publish Date - May 29, 2024 / 04:32 PM IST,
    Updated On - May 29, 2024 / 04:32 PM IST

पालघर, 29 मई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक पहाड़ी के पास एक महिला का शव मिला जिस पर चोट के निशान थे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने मंगलवार को पेल्हार पुलिस थाने की सीमा के भीतर 35 से 40 साल की उम्र की एक अज्ञात महिला का शव देखा।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा मनीषा

मनीषा